सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भागलपुर के यात्रियों का चिर-प्रतीक्षित सपना साकार हुआ
जमशेदपुर: टाटा-गोड्डा नई साप्ताहिक ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस ट्रेन के रवाना होने से भागलपुर निवासियों का टाटानगर से ट्रेन से पहुँचने का सपना पूरा हो गया।
टाटानगर से सोमवार को दोपहर 1।40 बजे खुलकर मंगलवार दूसरे दिन सुबह 7।20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
फिर गोड्डा से दोपहर 12.40 बजे खुलकर बुधवार सुबह 6.45 बजे ट्रेन टाटानगर आएगी।

रेलवे बोर्ड ने टाटानगर और गोड्डा के बीच 22 अक्टूबर से नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।
22 अक्टूबर को सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को टाटानगर के लिए रवाना किया था और आज टाटानगर से सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ट्रेन को टाटानगर और गोड्डा के बीच किउल, पोरैयाहाट, हंसडीहा, मंदार हिल, बरहत, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, विद्यासागर, चित्तरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने इस ट्रेन के शुभारंभ की बधाई देते हुए बहुत जल्द बंदे भारत एक्सप्रेस भी चलाये जाने का संकेत दिया है।

