टाटा-बादामपहाड़ सेक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम

निरीक्षण में कोई कमी नहीं पायी गयी, टाटानगर स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट का विस्तार होगा

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम अतुल्य सिन्हा मंगलवार को टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ सेक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे।

वे अपने विशेष सलून से टाटानगर स्टेशन पहुंचे।

यहां से वे सीधे बादामपहाड़ रूट में निरीक्षण के लिए निकल गये।

उनके साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय साहू और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण करने के बाद वे देर शाम वे सीधे टाटानगर स्टेशन पहुंचे।

एजीएम ने बताया कि टाटानगर से बादामपहाड़ जाने के दौरान रायरंगपुर और बादामपहाड़ स्टेशन का निरीक्षण किया गया। वहीं वापसी के दौरान उन्होंने दो स्टेशनों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी तरह की कमी नहीं पाई गई है।

inspection AGM saloon
द पू रेलवे के एजीएम निरीक्षण हेतु टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुँचे।

इस रूट में स्टेशनों में कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। स्टेशनों के विकास में प्रगति देखी गई। भविष्य में लाइनों का विस्तार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में टाटानगर से बादामपहाड़ सेक्शन को बांसपानी या डांगुआपोसी तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं मौके पर मौजूद डीआरएम ने बताया कि टाटानगर स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट का विस्तार किया जाना है।

स्टेशन परिसर में सेकंड इंट्री गेट पर ‘आई लव टाटानगर’ का बोर्ड लगाया जाएगा। इसके लिए जगह को चिन्हित किया जा चुका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत