टाटानगर रेल स्टेशन गेट पर केवल 5 मिनट की पार्किंग निःशुल्क

पार्किंग के नियमों में बदलाव, 5 मिनट से ज्यादा समय के लिए शुल्क लगेगा, निर्णय को 3 हफ्ते बाद रिव्यू किया जाएगा

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे पार्किंग के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। इसके तहत अब एंट्री गेट से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को 5 मिनट के लिए ड्रॉपिंग का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

5 मिनट से ज्यादा अगर गाड़ी खड़ा करने की नौबत आएगी तो ऐसी परिस्थिति में नियमित पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ेगा।

हालांकि इसमें अभी 3 हफ्ते के बाद फिर से रिव्यू किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए टाटानगर रेल प्रशासन के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इससे स्टेशन प्रांगण में पार्किंग का भार कम हो सकेगा।

Tatanagar station parking rules changed
टाटानगर रेल स्टेशन के अधिकारी नये पार्किंंग नियमों की जानकारी देते हुए।

रेल अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार कुछ यात्री अपने वाहनों को काफी देर तक खड़ा रखते हैं, जिसकी वजह से पीछे के वाहनों में सवार यात्रियों को असुविधा होती है।

उन्होंने कहा कि यदि वाहनों को ज्यादा देर तक रखना है, तो लोग सामान्य पार्किंग स्टैंड का उपयोग कर सकते हैं और सामान्य दर पर पार्किगं की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन हफ्तों तक इसे ज्यादा सख्ती से इन्फोर्स नहीं किया जाएगा और उसके बाद रिव्यू कर देखा जाएगा कि 5 मिनट का समय उपयुक्त है या उसे बढ़ाने की आवश्यकता है।

वैसे यह पाबंदी है या राहत यह तो आनेवाला समय तय करेगा।

फिलहाल टाटानगर रेलवे द्वारा पार्किंग के नियमों में बदलाव के बाद रेल प्रशासन उसे अमलीजामा पहनाने में जुट गई है।

टाटानगर रेलवे प्रशासन के अधिकारी विनीत कुमार पार्किंग नियमों में बदलाव की जानकारी देते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत