उड़ान की दो दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी व मेले का उद्घाटन
जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्वनिर्भर महिलाओं की संस्था उड़ान द्वारा दो दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री मेले का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ।
इसका उद्घाटन शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. विनीता सहाय ने फीता काटकर किया।
इस प्रदर्शिनी मे कुल 16 स्टाल्स लगाए गए हैं।
इनमें हस्तनिर्मित वस्तुओं के अलावा विभिन्न तरह की पोशाकें, गहने, खाद्य सामग्री एवं कई घरेलू सामग्रियाँ शामिल हैं।थे, उद्घाटन सत्र में डॉ विनिता सहाय के अलावा ब्रम्हकुमारी की बहनें एवं महिला थाना प्रभारी मौजूद रहीं।
आयोजनकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार विगत पांच वर्षो से इसका आयोजन किया जाता है, जिसके लाभांश का एक हिस्सा गरीब बच्चों पर खर्च किया जाता है।

