पुलिस ने गोलमुरी ट्रिपल मर्डर केस सुलझाया, सविता का आरक्षी चालक दोस्त गिरफ्तार

एसएसपी ने कहा कि उसे सविता पर शक हो गया था कि उसकी किसी और से दोस्ती हो गई थी और सविता उससे बातें भी किया करती है

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी के फ्लैट में 21 जुलाई को हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुतथी पुलिस टीम ने 15 घंटे में ही सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार सविता के दोस्त रामचंद्र सिंह जमुदा ने तीनों निहत व्यक्तियों की हत्या की थी।

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि एसएसपी ऑफिस में कार्यरत महिला क्लर्क सविता महतो, उसकी बेटी गीता और माँ लखिया मुर्मू की हत्या गेयर लीवर से वार कर की गई थी। उन्होंने कहा कि यह हत्या सविता के घनिष्ठ आरक्षी चालक दोस्त सोनारी कागलनगर निवासी रामचंद्र सिंह जमुदा ने ही की थी।

एसएसपी ने बताया कि उसे सविता पर शक हो गया था कि उसकी किसी और से दोस्ती हो गई थी। सविता उससे बातें भी किया करती है।

एसएसपी के अनुसार आरोपी जमुदा का टारगेट सविता के दोस्त को रास्ते से हटाने का था।

लेकिन 19 जुलाई की रात जब वह पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में गया तो किसी बात लेकर अनबन हो गई।

तभी उसने पहले सविता, उसके बाद बीच बचाव में आई बेटी और फिर उसकी नानी को बारी-बारी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह दरवाजे को बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।

घटना के बाद गोलमुरी थाना में मामला दर्ज करते हुए एएसपी सुधांशु जैन के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया गया था। सिटी एस पी के विजय शंकर मामले की क्लोज मॉनिटरिंग खुद कर रहे थे, जबकि सीसीआर डीएसपी, मुख्यालय टू डीएसपी व कई थाना प्रभारियों को लगाया गया था।

टीम ने 15 घंटे के अंदर तकनीकी अनुसन्धान करते हुए मामले से पर्दा उठा दिया। एसएसपी ने बताया की जिन चार लोगों को पूछताछ के लिए रखा गया था, उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने के करण छोड़ दिया गया है।

घटना में प्रयुक्त गियर लीवर, खून से लथपथ कपड़े और दो मोबाईल फोन जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि जो भी साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया उसके अनुसार अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

एसएसपी गोलमुरी ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।...

जमशेदपुर में दूषित पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा, अभिभावक संघ का प्रदर्शन

जमशेदपुर: शहर में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। जमशेदपुर अभिभावक संघ के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत