कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में उनकी बेटी समेत चार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के चर्चित हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार व्यक्ति गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि दो फरार हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मृतक कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी ए सिंह एवं उसका कथित प्रेमी राजवीर सिंह भी शामिल हैं।

बीते 29 जून को जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर निवासी ईचागढ़ के पूर्व बाहुबली विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या कर दी गयी थी।

इस हत्या ने कोल्हान की राजनीति को गर्म कर दिया था।

तमाम आलोचनाओं को झेलते हुए अंततः पुलिस ने शुक्रवार को कन्हैया सिंह हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।

पुलिस ने कन्हैया सिंह हत्याकांड में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी ए सिंह, उसका प्रेमी राजवीर सिंह, शूटर निखिल गुप्ता एवं सौरभ किस्कू। इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपियों छोटू एवं रवि सरदार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

बता दें कि कन्हैया सिंह की हत्या के बाद सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे कटघरे में खड़ा कर दिया था।

कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता अभय सिंह, खरसावां विधायक दशरथ गागराई सभी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम देना शुरू कर दिया था।

थाना घेराव व विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे।

उधर वर्दी पर उठते सवालों को जिले के पुलिस कप्तान ने चुनौती के रूप में लिया और एसडीपीओ के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर ऑपरेशन में लगाया।

एसआईटी में आधा दर्जन थानेदार एवं इतने ही एएसआई रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया।

इसके अलावा टेक्निकल सेल के अधिकारियों को भी शामिल किया गया, सभी ने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से मिले टास्क को बखूबी अंजाम दिया और अंततः 9 वें दिन पुलिस ने कन्हैया सिंह हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए जो खुलासे किए उससे न केवल कोल्हान बल्कि झारखंड से लेकर बिहार और यूपी की जनता सन्न रह गई।

किसी को इस बात का अंदेशा भी नहीं हुआ होगा, कि कन्हैया सिंह के घर में आग घर के ही चिराग से लगी थी।

बहरहाल, पुलिस के अनुसार, अब कन्हैया सिंह हत्याकांड से पर्दा उठ चुका है।

पुलिस ने कैसे इस गुत्थी को सुलझाया इस सवाल पर जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि कन्हैया सिंह की बेटी ही घटना के दिन अपने पिता के लोकेशन की पल-पल की जानकारी दे रही थी।

एसपी के अनुसार, कन्हैया सिंह की बेटी ने अपने पिता की हत्या के लिए शूटर को अपने हीरे की अंगूठी बतौर पेशगी दी थी। उन्होंने बताया कि कन्हैया सिंह अपनी बेटी के रिश्ते से खुश नहीं थे और वे इसका लगातार विरोध कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद निखिल सीधे राजवीर के घर मानगो गया।

राजवीर ने उसके जूते छिपाये और कुछ पैसे दिए। उसके बाद वह बक्सर चला गया।

एसपी ने बताया कि पूरे कांड का उद्भेदन तकनीकी साक्ष्यों की मदद से किया गया है।

उन्होंने बताया कि कांड से संबंधित सभी साक्ष्य राजवीर ऑडियो क्लिप के जरिए ए सिंह को भेजता था।

घटना से 5 दिन पूर्व राजवीर ने निखिल के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की, जिसके बाद ए सिंह ने सहमति जताई।

फिर इस कांड को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि सरायकेला- खरसावां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छोटे राय किस्कू के पुत्र सौरभ किस्कू ने हथियार मुहैया कराई थी।

इससे पूर्व एक प्रयास पहले भी किये जाने की बात उन्होंने कही, जिसमें असफल होने के बाद 29 जून को दूसरा प्रयास किया गया और कन्हैया सिंह को प्लानिंग के जरिए रास्ते से हटा दिया।

चारों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, एक कट्टा, खोखा के साथ टी-शर्ट और गमछा, एक जूता और ए सिंह की हीरे की अंगूठी अभियुक्त निखिल के घर से बरामद की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत