सरकारी मशीनरी की नाकामी का सबूत है एमजीएम अस्पताल

वर्तमान में तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी जमशेदपुर से ही आते हैं फिर भी इस अस्पताल की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है.

जमशेदपुर: कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एमजीएम अस्पताल को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं. करोड़ों रुपए का सालाना बजट सिर्फ इस अस्पताल के रखरखाव के लिए पारित होते हैं. मगर इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर अस्पताल के रखरखाव की जो व्यवस्था है वह सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए काफी है.

झारखंड अलग राज्य बने 22 साल बीत चुके हैं और तीन-तीन मुख्यमंत्री, आधा दर्जन से अधिक मंत्री कोल्हान की धरती ने राज्य को दिये, मगर एमजीएम अस्पताल की दशा जस की तस बनी हुई है.

वर्तमान में तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी जमशेदपुर से ही आते हैं फिर भी इस अस्पताल की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है.

वैसे स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद बन्ना गुप्ता ने दावे एक से बढ़कर एक किए हैं मगर 2 साल बीतने के बाद भी धरातल पर कुछ खास नजर नहीं आता.

यहां हम बात कर रहे हैं अस्पताल में बने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की. ढाई साल पूर्व करीब दो करोड़ की लागत से बने इस मॉडल ओटी का हाल बेहाल है. ओटी बना जरूर मगर यह हाथी दांत बनकर रह गया.

आलम ये है कि मॉडल ओटी के सारे मशीनों के कलपुर्जों में या तो जंग लग गया या, वे नाकाम हो गए.

अस्पताल के नुमाइंदों ने इसे रेस्ट रूम बना डाला काफी दिनों तक यहां अस्पताल कर्मी आराम फरमाते थे. हालांकि अब यहां मरीजों को रखा जा रहा है.

इस संबंध में जब हमने स्वास्थ्य मंत्री के एमजीएम प्रभारी राजेश बहादुर से जानना चाहा तो उन्होंने रटा- रटाया जवाब देते हुए कहा कि मैनपावर की कमी होने के कारण इसका संचालन नहीं किया जा रहा है.

अस्पताल के अधीक्षक से इसे पुनः चालू कराने को कहा गया है. स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में मामला दे दिया गया है. जल्द ही इसे चालू कराया जाएगा.

अब वह दिन कब आएगा इसका हमें भी इंतजार रहेगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत