Bistupur ram katha: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में रामकथा में सत श्री ने कहा- अच्छे दिन आने पर भी भगवान को मत भूलना


जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 12 से  चल रही श्रीराम कथा में सूरत (गुजरात) से आए प्रख्यात कथावाचक सतश्री ने छठवें दिन शुक्रवार को किष्किंधाकांड का प्रसंग सुनाया.

सतश्री ने कहा कि बहुत से लोग दुख में ही भगवान को याद करते हैं, अच्छे दिन में भूल जाते है. भगवान को अच्छे या सुख के दिनों में भी याद रखोगे, तो कष्ट के दिन नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि आजकल परिवार में भी देखा गया है कि धन-धान्य से संपन्न लोग अपने-अपने शौक में व्यस्त रहते हैं. लंबे समय तक इसकी आदत पडऩे से परिवार बिखरने लगता है. आजकल मोबाइल में लोग जितना व्यस्त रहते हैं, यदि उसका आधा समय भी परिवार को देंगे तो बहुत लाभ होगा.  

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राम कथा के दौरान पंडाल मैं उपस्थित भक्त

 इससे पहले सतश्री ने गुरुवार को अरण्यकांड का स्मरण करते हुए कहा कि रामायण हमें अच्छे-बुरे व्यक्ति को पहचानने का तरीका भी बताता है. सूर्पणखा राक्षसी थी, लेकिन वह सुंदरी बनकर आई थी. वहीं रावण राक्षस था, लेकिन वह संन्यासी के वेश में सीता का हरण करने आया था. इसी तरह आज के युग में भी कई लोग अच्छा दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे दिल से अच्छे नहीं होते हैं. रामायण बताता है कि ऐसे लोगों को पहचानना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि साथ रहने वाले लोग भी अच्छे और बुरे व्यक्ति को नहीं पहचान पाते हैं. जब तक आप पहचानते हैं, तब तक वह आपको चूना लगाकर निकल जाता है. ऐसे लोगों को मेरी सलाह है कि अच्छा दिखने की कोशिश मत करो, अच्छा बनने का प्रयास करो. अच्छा दिखने से आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है, अच्छा होने से लाभ अवश्य होगा.

मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे कथा का श्रवण करने
कथा श्रवण करने वालों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, शंभू सिंह, सीताराम अग्रवाल, उमेश शाह, मुरलीधर केडिया, सुरेश कावंटिया, हरिशंकर सोंथालिया, सुरेश सोंथालिया, राजेश चावडा, दिनेश सोंथालिया, किशन सोंथालिया, महेश सोंथालिया, विपिन भाई आडेसरा, आनंद चौधरी, दिलीप गोयल, बीएन शर्मा, जयेश अमीन, भरत वसानी,  पवन शर्मा, अनिल चौधरी, संजय शर्मा राहुल चौधरी आदि शामिल थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत