अवैध कारोबार के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस की सख्ती

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना से सटे दिन्दली बाजार में एक बार फिर से अवैध लॉटरी और जुआ के कारोबारी सक्रिय हो गए हैं।

इसकी भनक लगते ही गुरुवार को थाना प्रभारी राजन कुमार ने दल- बल के साथ दबिश दी, जहां उन्होंने पाया, कि एक झोपड़ी नुमा अड्डे में लॉटरी से संबंधित तैयारी की जा रही है।

तत्काल उन्होंने अड्डे को ध्वस्त किया और कुछ संदिग्ध सामान जब्त किये हैं। हालांकि यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

थाना प्रभारी ने अवैध जुआ, मटका, लॉटरी और सट्टेबाजी संचालित करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि उनके रहते ऐसे धंधे कतई संचालित नहीं होंगे।

Adityapur police station
आदित्यपुर थाना।

उन्होंने कहा जो भी इन धंधों को संचालित करने का प्रयास करेंगे, उन्हें न केवल सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, बल्कि अपने अंदाज में कार्यवाई सुनिश्चित करेंगे।

बता दें कि हाल के दिनों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है। कुछ संदिग्ध लोग फिर से कारोबार संचालित करने की जुगत में है, इसको लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने भी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया है। बीते दिनों हुए एक के बाद एक हत्याओं के बाद आदित्यपुर थाने की पुलिस सुर्खियों में थी।

एसपी की सख्ती के बाद काफी हद तक अपराध पर अंकुश लगा है। थाना प्रभारी राजन कुमार ने साफ कर दिया है, कि ब्राउन शुगर, जुआ मटका, लॉटरी और सट्टा कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। माकपा (माले) लिबरेशन ने पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य...

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत