25 रु में तिरंगा खरीदने के लिए डाकघरों में भीड़ उमड़ी

जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अधिकांश डाक कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। पोस्ट ऑफिस 25 रु. में तिरंगा दे रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रत्येक देशवासियों को घर में तिरंगा झंडा फहराने का आवाहन उन्होंने किया है, इस अभियान में भारतीय डाक सेवा अपनी अहम भागीदारी निभा रही है।

प्रत्येक डाकघर में तिरंगा झंडा केवल 25 रुपए मूल्य में उपलब्ध है।

झंडा का आकार बड़ा है और आसानी से हर कोई अपने घर पर इसे फहरा सकता है।

Crowd throngs post offices for buying tricolour
बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस में तिरंगा खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी।

जमशेदपुर के बिस्टुपुर डाकघर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग इसे उत्साह से खरीद रहे हैं।

यहाँ तक कि अब तिरंगा झंडा आउट ऑफ़ स्टॉक भी हो रहा है।

बिष्टुपुर डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर ने इस बाबत कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गयी अपील का व्यापक असर दिख रहा है।

शहरवासी भारी संख्या में तिरंगा खरीद रहे हैं।

सामाजिक संस्थाओं और स्कूल प्रबंधन भी भारी मात्रा में झंडे की खरीदी कर रहे हैं।

बिष्टुपुर डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर ने शहरवासियों से अपील की कि देश के आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर सभी अपने घर में तिरंगा झंडा फहरायें और देश प्रेम की भावना को जागृत करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेल की बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ खदानों में श्रमिकों ने किया जोरदार विरोध, हजारों श्रमिकों ने नहीं दर्ज की हाजिरी, कामकाज प्रभावित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और चिड़िया लौह अयस्क खदान क्षेत्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सेल...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत