जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के नामजद आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को ओडिशा से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीरज सिंह की गिरफ्तारी रविवार देर शाम मोबाइल सर्विलांस के आधार पर की गई। जमशेदपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकेशन के आधार पर सीकर पुलिस ने उन्हें खाटू श्याम धाम के पास पकड़ा। बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी।

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) नीरज सिंह की तलाश में लगातार मानगो स्थित उनके आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उनके आवास से करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक लग्जरी कार सहित दो वाहन जब्त किए थे। पुलिस टीमों ने कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में भी उनकी तलाश की थी।

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में उनकी मौत हो गई, जबकि प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है।

मृतक के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में नीरज सिंह, विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब तक तीन नाबालिगों सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य शूटर और दो लाख रुपये का इनामी आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसएनसीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले सरयू राय, राजनीति में सभी विचारधाराओं का अध्ययन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि राजनीति से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के राजनीतिक इतिहास, विभिन्न विचारधाराओं और देश...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘प्रगति’ पहल का शुभारंभ किया

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 20,000 कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने और 20 लाख किसानों...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

Seraikela NH-220 Accident: हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, दो घायल

-एनएच-220 पर आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा -पीछे आ रहे दो ट्रेलर भी भिड़े, दो चालक घायल -ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण और सुरक्षा उपायों की...

झारखंड में मंत्री की सुरक्षा पर सियासत: बाबूलाल मरांडी बोले- DGP नहीं, ASI अजय सिंह को दें अर्जी

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत