अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जमशेदपुर में 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, उपायुक्त राजीव रंजन ने बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में मंगलवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले 37 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।

पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस समारोह का आयोजन किया गया।

धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाने वाले 37 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त राजीव रंजन ने अपने संबोधन में खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल पूर्वी सिंहभूम और झारखंड के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों, आधुनिक सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाकर खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने किया। इस अवसर पर ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को स्वर्ण और रजत पदकों के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में शूटिंग, शतरंज, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कबड्डी और फुटबॉल समेत विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी शामिल थे।

समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा तथा पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह भी शामिल हुए। उनके अलावा विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पूरे कार्यक्रम में खेल भावना, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। खिलाड़ियों के सम्मान के माध्यम से खेल संस्कृति को मजबूत बनाने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सराहना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ-पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण, संयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ने परखी तैयारियां

जमशेदपुर/गम्हरिया : SIR को त्रुटिहीन बनाने के लिए लगातार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...

पर्यावरण संरक्षण में टाटानगर रेलवे स्टेशन ने रचा नया इतिहास, मिला ISO 14001:2015 प्रमाणन

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे का टाटानगर स्टेशन बना पर्यावरण प्रबंधन का एक बेहतरीन मॉडल। जी हां, टाटानगर रेलवे स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत