योग के प्रति जागरूकता का संदेश, खासमहल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासान की ओर से खासमहल स्थित दुर्गा पूजा मैदान में जिला प्रशासन की ओर से भव्य जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुरक्षा बलों के जवान, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। कार्यक्रम के माध्यम से जीवन के प्रत्येक चरण में योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था में योग की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि यह लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करता है।

सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि योग एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा योग के विभिन्न आयामों, स्वास्थ्य लाभों और जीवनशैली से जुड़े जागरूकता संदेशों का भी प्रसार किया गया।

आयोजन के सफल संचालन में जिला आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक संदेश दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल...

टीएमसी के बैंक खाते को फ्रीज करने की मांग को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास का समर्थन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत