खरसावां में बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जमशेदपुर रेफर

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई-टोकलो मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला भी घायल हुई है।

खरसावां प्रखंड के कुचाई और टोकलो के बीच स्थित सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में खरसावां निवासी नंदकिशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार मोनिका महतो को भी चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों खरसावां से चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोकलो के समीप यह दुर्घटना हुई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नंदकिशोर महतो की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। वहीं, मोनिका महतो का इलाज चक्रधरपुर में ही किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुचाई-टोकलो मार्ग पर अक्सर आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस घटना के बाद लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत