राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से प्रस्तावित संवाद को “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि नीट परीक्षा से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता का यह दौरा क्यों हो रहा है।

कोटा के दौरे के पर पहुंचे सुनील बंसल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही नीट पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी राजनीतिक ड्रामा करने के लिए कोटा आ रहे हैं। छात्रों की परीक्षा चार दिन बाद है। ऐसे समय में उनसे बातचीत करना समझ से परे है।”

राहुल गांधी 17 जून को कोटा में छात्रों और युवाओं से पेपर लीक, बेरोजगारी और शैक्षणिक तनाव जैसे मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं। नीट विवाद पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए बंसल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और मामला जांच के अधीन है।

कॉकरोच पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक प्रयोग पहले भी हुए हैं, लेकिन वे असफल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए बंसल ने भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया और कहा कि लोग वर्षों की भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से तंग आकर विकल्प चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ”करीब 50 वर्षों से बंगाल के लोग भ्रष्टाचार और गुंडाराज से परेशान हैं। बदलाव की मजबूत इच्छा है और लोग तेजी से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।”

बंसल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि सरकार की नीतियों का फोकस विकास, जनकल्याण और जनता के विश्वास को मजबूत करने पर रहा है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहे।

एएमटीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

आरएसएस पर कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, इंडी गठबंधन अवसरवाद से प्रेरित: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के साकची बाजार में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो पार्किंग में खड़े वाहनों से वसूला जुर्माना

जमशेदपुर: लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र साकची बाजार में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान...

पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पूर्व राज्य मंत्री फिरहाद हकीम बुधवार को उस समय मुश्किल में फंस गए जब कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत