चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों के झुंड का वीडियो बनाने के दौरान एक रेलवे टेक्नीशियन पर हाथी ने हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल टेक्नीशियन की इलाज के दौरान झाड़ग्राम अस्पताल में मौत हो गई। जून माह में हाथियों के हमले से यह दूसरी मौत है। राजाबासा और सुनसुनिया जंगल के आसपास हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान 53 वर्षीय संजीव सिन्हा के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के काठुआ के रहने वाले थे। वह एमआरटी सिग्नल लिमिटेड कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे और रेलवे सिग्नल वायरिंग का काम करने के लिए तीन दिन पहले ही चाकुलिया पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, संजीव सिन्हा सुनसुनिया जंगल से गुजर रही डाउन रेलवे लाइन के किनारे सिग्नल में वायरिंग का काम करने गए थे।

इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथियों के एक झुंड का कुछ युवक वीडियो बना रहे थे। बताया जाता है कि संजीव सिन्हा भी उनके साथ हाथियों का वीडियो बनाने लगे।

इसी बीच एक हाथी अचानक उग्र हो गया और लोगों को खदेड़ने लगा। जान बचाने के लिए सभी युवक भागने लगे, लेकिन भागने के दौरान संजीव सिन्हा गिर पड़े।

मौके का फायदा उठाते हुए हाथी ने उन्हें दांतों और पैरों से बुरी तरह कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। झाड़ग्राम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनरक्षी मुकेश गोराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में पांच हजार रुपये उपलब्ध कराए गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनसुनिया जंगल में वर्तमान में 13 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। हाथी अप और डाउन रेलवे ट्रैक के आसपास लगातार घूम रहे हैं, जिससे क्षेत्र में खतरा बना हुआ है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों के झुंड और लोगों के भागने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

जून में हाथियों के हमलों में दो की मौत

जून महीने में हाथियों के हमले की यह दूसरी मौत है। इससे पहले 6 जून को हवाई पट्टी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के चांदुआ निवासी 40 वर्षीय निर्मल महतो पर जंगली हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान 12 जून को उनकी मौत हो गई थी।

वहीं 12 जून की सुबह जमुआ पंचायत के इंदबनी के पास बेनाशोली गांव निवासी 60 वर्षीय काबुल मुंडा भी हाथी के हमले में घायल हुए थे।

सोमवार को संजीव सिन्हा की मौत के साथ ही जून माह में हाथी हमलों में मरने वालों की संख्या दो हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पुनीत सागर अभियान के तहत नदी सफाई अभियान आयोजित

वर्ल्ड ओशन डे पर करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने सोनारी के दोमुहानी नदी क्षेत्र में पुनीत सागर अभियान 2026 के तहत सफाई और जागरूकता अभियान चलाया।

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत