झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में आयोजित ‘मेडटेक इनोवेशन डे’ के दौरान ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके तहत बीमारियों की पहचान, जांच और निगरानी के लिए विकसित नई तकनीकों को पहले जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में वास्तविक परिस्थितियों में परखा जाएगा। सफल होने पर इन्हें पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। मेडटेक (मेडिकल टेक्नोलॉजी) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वाले उपकरण, सॉफ्टवेयर और डिजिटल समाधान शामिल होते हैं।

वहीं, ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ ऐसी व्यवस्था है, जिसमें किसी नई तकनीक को सीधे बड़े स्तर पर लागू करने के बजाय पहले चुनिंदा जिलों में उसका परीक्षण किया जाता है, ताकि उसकी उपयोगिता, प्रभाव और व्यावहारिक चुनौतियों का आकलन किया जा सके। कार्यक्रम में 13 स्टार्टअप कंपनियों ने एनीमिया, टीबी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों की पहचान तथा निगरानी से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया। इनमें एआई-आधारित जांच प्रणाली, पोर्टेबल मेडिकल उपकरण, डिजिटल हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और रोग पहचान तकनीकें शामिल थीं। इनका उद्देश्य जांच प्रक्रिया को तेज, सटीक और कम खर्चीला बनाना है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के दूरदराज और दुर्गम इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बड़ी चुनौती है। नई तकनीक और एआई की मदद से इस चुनौती को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि उपयोगी तकनीकों को जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि इलाज की गुणवत्ता बेहतर हो और मानवीय त्रुटियां कम हों।

उन्होंने राज्य में रियल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य संबंधी अद्यतन आंकड़े उपलब्ध होने से क्षेत्रवार बीमारियों की पहचान कर बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजना है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोले जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो झारखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो सकता है, जहां नई स्वास्थ्य तकनीकों का परीक्षण और उपयोग सीधे जिला एवं ग्रामीण स्तर पर किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर, सुलभ और अपेक्षाकृत कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

पुनीत सागर अभियान के तहत नदी सफाई अभियान आयोजित

वर्ल्ड ओशन डे पर करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने सोनारी के दोमुहानी नदी क्षेत्र में पुनीत सागर अभियान 2026 के तहत सफाई और जागरूकता अभियान चलाया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत