राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए भावुक संदेश जारी किए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वाधीनता संग्राम में उनके अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को चुनौती देते हुए देशभर में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका त्याग, बलिदान और अमर जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “काकोरी कांड के नायक एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “मां भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। काकोरी क्रांति के महानायक बिस्मिल जी का सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति का संदेश हर पीढ़ी को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक, स्वाधीनता आंदोलन के अमर क्रांतिकारी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के प्रति आपकी अनन्य आराधना और अद्वितीय बलिदान हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “भारत मां के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, प्रखर राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों, ओजस्वी लेखनी और सर्वोच्च बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता व राष्ट्रसेवा की अलख जगाई।”

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लिखा, “दुनिया से गुलामी का मैं नाम मिटा दूंगा, एक बार जमाने को आजाद बना दूंगा। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, काकोरी कांड के नायक, अमर शहीद पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए आदर्श है।”

केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानी के रूप में उनका कार्य सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है।”

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लिखा, “महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लिखा, “मां भारती के वीर सपूत पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, अदम्य साहस और देशप्रेम की भावना आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाए रखती है। उनके क्रांतिकारी विचार हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। जय हिन्द। जय भारत।”

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, एक सप्ताह तक चलेगा बारिश का दौर

चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी...

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलों के बीच ममता बनर्जी अकेले ही कोलकाता लौटीं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा पार्टी का कांग्रेस में पुनर्विलय करने की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंचायत प्रधानों का शपथ ग्रहण अब जिला स्तर पर होगा

शिमला, 6 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रधान और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उद्योग...

बिहार राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसा

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अधिकारियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत