झारखंड को मिले चार नए सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दी मंजूरी, मुख्य सूचना आयुक्त की जल्द नियुक्ति के निर्देश

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए उन्होंने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अनुमति प्रदान की है।

राजभवन की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने इन नियुक्तियों को कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित किया है। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त (चीफ इंफॉर्मेशन कमिश्नर) के रिक्त पद पर भी जल्द नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोग का कामकाज प्रभावी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

झारखंड में सूचना आयुक्तों के सभी पद पिछले पांच वर्ष से भी अधिक समय से रिक्त थे। इस वजह से राज्य सूचना आयोग में हजारों मामले सुनवाई के लिए लंबित पड़े हैं। आयोग में रिक्त पदों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। इसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की सरकार को निर्देशित किया था।

राज्यपाल ने राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में यदि भविष्य में किसी प्रकार की प्रक्रियागत त्रुटि सामने आती है या इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राजभवन की इस टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सूचना आयोग में नियुक्तियों को लेकर समय-समय पर पारदर्शिता और चयन प्रक्रिया के संबंध में कानूनी सवाल उठते रहे हैं।

राज्यपाल ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी प्रावधानों और न्यायालयों के निर्देशों के अनुरूप हो। बहरहाल, राज्य में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद सूचना आयोग की कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है। इससे सूचना के अधिकार से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने और आम नागरिकों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नेपाल सरकार ने भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: सरकार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि...

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कांग्रेस ने झारखंड से प्रणव झा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जताई नाराजगी

रांची, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से एआईसीसी सचिव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार...

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत