बिहार में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, माफिया पर कार्रवाई जारी, 208 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में किसानों के लिए उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि 30 जून तक राज्य में 2.40 मीट्रिक टन यूरिया, 1 मीट्रिक टन डीएपी, 1.25 मीट्रिक टन एनपीके और 0.55 मीट्रिक टन एसएसपी की जरूरत है, जबकि 3 जून तक राज्य में 3.76 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.54 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.38 लाख मीट्रिक टन एनपीके तथा 1.17 लाख मीट्रिक टन एसएसपी का भंडार उपलब्ध है।

कृषि मंत्री ने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। उर्वरक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता की सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष 3 जून तक अनियमितता के विरुद्ध 29 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 208 प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किए गए हैं।

सिन्हा ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने मीठापुर स्थित कृषि विभाग में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक भी की।

उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल लगातार शिकायतों की जांच कर रहा है। राज्य में उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा जमाखोरी संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में उर्वरकों की अवैध निकासी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती 7 जिलों में कुल 2,573 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 275 दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं। इसके परिणामस्वरूप 19 प्राथमिकी दर्ज की गई, 123 दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई तथा 85 दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली में ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक: उद्धव ठाकरे वर्चुअली होंगे शामिल, डीएमके ने बनाई दूरी

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आयोजित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने...

टीएमसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्रा मधुबनी से गिरफ्तार

हावड़ा, 7 जून (आईएएनएस)। हावड़ा जिले की बाली विधानसभा सीट से टीएसी के प्रत्याशी रहे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता कैलाश मिश्रा को पश्चिम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत