राजभवन में 51 कलाकार होंगे सम्मानित, पुरस्कार के साथ मिलेगा विशिष्ट श्रेणी का दर्जा

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और कला साधकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार 5 जून को विभिन्न विधाओं के 51 प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करेगी। राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कलाकारों को अकादमी पुरस्कार, सफदर हाशमी पुरस्कार और बी.एम. शाह पुरस्कार से अलंकृत करेंगी।

सम्मान प्राप्त करने वाले कलाकारों को संस्कृति विभाग की ओर से विशिष्ट श्रेणी में शामिल किया जाएगा तथा विभागीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने पर उन्हें 70 हजार रुपए तक मानदेय मिलेगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को पर्यटन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा देश की सबसे समृद्ध विरासतों में से एक है और प्रदेश के कलाकारों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक संगीत तथा लोकनाट्य के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार राज्य का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक सम्मान है। इस सम्मान से विभूषित अनेक कलाकार बाद में पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं। अकादमी विगत छह दशकों से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 से 2024 तक के लंबित अकादमी पुरस्कारों का वितरण एक साथ किया जाएगा। इनमें शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, वादन, नृत्य, नाट्य लेखन, रंगमंच निर्देशन, अभिनय और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कलाकार शामिल हैं। साथ ही रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सफदर हाशमी और बी.एम. शाह पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1970-71 से अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं और वर्ष 2020 तक 510 कलाकारों को यह सम्मान मिल चुका है। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग कलाकारों के आर्थिक और रचनात्मक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों को लगभग 14 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। वर्तमान में विभाग के पोर्टल पर करीब 17 हजार कलाकार पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गुरु-शिष्य परंपरा के तहत ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही नवोदित कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए ‘नवांकुर योजना’ संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रदर्शन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की लोक और पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी लोककलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए भी विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त हो सके।

विकेटीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

पूर्णिमा मलिक का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा-शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं बनी सड़क

परसुडीह, हरहरगुट्टू व करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था चरमराई स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हालात नहीं बदले तो होगा जोरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत