आईक्लास भर्ती 2026 : असिस्टेंट के 62 पदों के लिए 11 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी (आईक्लास) ने अलग-अलग हवाई अड्डातैनाती के स्थान के अनुसार, संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए सहायक (सुरक्षा) के कुल 62 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईक्लास की ओर से असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पोस्ट के लिए जारी 62 रिक्तियों में तिरुपति में 9, त्रिची में 23, मदुरै में 9, भुवनेश्वर में 9 और उदयपुर में 12 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईक्लास के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्डविश्वविद्यालयसंस्थान से 12वीं उत्तीर्ण (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जातिअनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक) होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी, हिंदी पढ़नेबोलने की क्षमता औरया स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, बातचीतइंटरव्यू, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 21,500 रुपए, दूसरे वर्ष 22,000 रुपए, और तीसरे वर्ष 22,500 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

डीके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के नवीनीकृत भवन का सरयू राय ने किया लोकार्पण, हरसंभव सहयोग का भरोसा

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शहर के कदमा...

आनंद दुबे ने सीएम रेवंत रेड्डी को नसीहत दी, बोले- भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता, राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश न हो

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयानों, परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत