National Lok Adalat in saraikela सरायकेला में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक मामलों के निष्पादन पर रहेगा जोर





सरायकेला : सरायकेला में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन और न्यायिक तंत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।

प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने की।

इस बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, डीएलएसए सचिव तौसिफ मेराज, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) वरुण कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निष्पादन के लिए समन्वित प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान बताया गया कि लोक अदालत के लिए उपयुक्त मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जा सके।

अध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, पोस्टर और समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और जमीनी स्तर तक लोगों को इसके लाभों की जानकारी मिल सके।

इसके अलावा, प्रखंड और पंचायत स्तर पर तैनात पारा विधिक स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही है। ये स्वयंसेवक आमजन के बीच जाकर लोक अदालत के फायदे और सुलह आधारित न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत