पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में खड़े हाईवा से टकराई अनियंत्रित बाइक, बिरसानगर निवासी पति की मौत, पत्नी घायल

पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।

हाता–जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी श्याम सिंह मुंडा (50) अपनी पत्नी के साथ बाइक से हाता से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुड़ी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा (जेएच 05बीआर/6164) से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम सिंह मुंडा को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी भी जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता मेसी इवेंट मामला: हाईकोर्ट ने तेजी से सुनवाई की बंगाल के पूर्व मंत्री की याचिका खारिज की

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज वाली वेकेशन बेंच ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास की...

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत