एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने सुबह से ही कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉक्टरों के साथ वार्ता की। लंबी बातचीत के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी।

हड़ताल समाप्त होते ही एमजीएम में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं और मरीजों ने राहत की सांस ली है।

अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चांडिल जयदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान सोनारी का युवक लापता, रील बनाते समय गहरे पानी में समाया

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के...

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत