जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही नई दर को लागू कर दिया गया है। जमशेदपुर में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यहां इसकी कीमत 222 रुपये 50 पैसे हो गई है।

नई दिल्ली में आज से ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1883.00 रुपये से बढ़ कर 2078.50 रुपये हो गया है।

यह लगातार चौथा महीना है जब सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। बीते सात मार्च को इसकी कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उससे ठीक सात दिन पहले एक मार्च को 28 रुपये, पहली फरवरी से इसके दाम में 49 रुपये और पहली जनवरी से इसके दाम में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मतलब कि चार ही महीने में यह 498 रुपये महंगा हो गया है।

दूसरी ओर घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते सात मार्च को ही इस सिलेंडर के कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिला काफी लाभ : संजय झा

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामने आए वीडियो से...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

75 साल बाद दुमका के लाठीपहाड़ तक पहुंची विकास की सड़क, बदली गांव की तस्वीर और तकदीर

दुमका, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिले में आजादी के 75 साल बाद विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचने में दशक लग गए। वर्षों...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत