केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में होगा सामाजिक अंकेक्षण, दस्तावेजों की होगी जांच

जमशेदपुर : माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर जमशेदपुर में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में योजना के क्रियान्वयन, सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ कार्यक्रम योजना अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण हेतु जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सामाजिक अंकेक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए संसूचित किया गया।

उन्मुखीकरण कार्यशाला में बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम सभी प्रखंडों में पंचायतवार दिनांक 20दिसंबर 2025 से 31.05.2026 तक संचालित होगा। जिसमें केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन एवं लाभुकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

सामाजिक अंकेक्षण के ग्राम सभा/लाभुक सभा/वार्ड सभा के उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई किया जाएगा। प्रत्येक स्तर की जनसुनवाई के उपरांत कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी और फिर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में मुद्दों को आगे जिला स्तर या राज्य स्तर पर जनसुनवाई हेतु अग्रसारित किया जाएगा।

इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण की जिला स्तरीय टीम द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रखंड में अंकेक्षण कैलेंडर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त छै।च् स्लिप को भरवाया जाए, ताकि पंचायतवार निर्धारित सामाजिक अंकेक्षण की तिथि को संबंधित लाभुक आवश्यक दस्तावेजों, जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशनकार्ड आदि की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सके एवं उनके पेंशन स्वीकृति के आलोक में जांच की जा सके। समाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य सभी लाभुकों के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ अयोग्य, मृत एवं पलायन कर गए लाभुकों की पहचान करें।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से योजनाओं के लाभुकों तक पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती नेहा संजना खालखो प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर, बोड़ाम, पटमदा, पोटका एवं गुड़ाबान्दा सहित अंचल अधिकारी कृ जमशेदपुर, मानगो एवं चाकुलिया उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों के मुखिया, पंचायत सचिव तथा ऑपरेटर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

भुवनेश्वर में युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके पहाला में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत