LPG गैस के लिए लंबी कतार, महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर: अमेरिका, ईरान, इजरायल के बीच तनाव के कारण भारत में LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न शहरों में गैस एजेंसियों के समक्ष लंबी कतारें लग रही हैं। आपूर्ति में कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि रमजान और आने वाले ईद को लेकर भी मांग थोड़ी बढ़ी हुई है। एहतियात के तौर पर भी ग्राहक गैस स्टाॅक करना चाह रहे हैं।

जमशेदपुर में रसोई गैस की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि लगातार आश्वासन के बावजूद जमीनी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

एक ओर गैस एजेंसी संचालक बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। दूसरी ओर आम लोगों की परेशानी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग अपने दैनिक कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में खड़े होकर गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा देखा जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर इतनी भीड़ और लंबा इंतजार क्यों हो रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि समय पर गैस नहीं मिलने के कारण उनके घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि बुकिंग के बाद भी उन्हें कई दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर कर दिया है। लोगों में इस स्थिति को लेकर असमंजस के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे और जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान निकाले, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 22 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंगलवार को सरकार ने 12...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत