हिंदू नव वर्ष पर निकली शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष के मौके पर जमशेदपुर समेत देशभर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। काफी तादाद में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। केशरिया ध्वज, पारंपरिक वेषभूषा और रामभजनों के साथ भक्तों ने नव वर्ष का शानदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में झाकियां, बाइक रैली और डीजे की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। हालांकि मानगो में घंटों सड़क जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ा।

शहर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मानगो ट्रांसपोर्ट मैदान से एक भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साकची स्थित सुभाष मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग, आकर्षक झांकियां और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Jamshedpur news : मानसून के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निकायों को नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में ओडिशा विजिलेंस ने आईटीडीए के इंजीनियर को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने रविवार को कंधमाल जिले के बालीगुड़ा स्थित इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठनाथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत