बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समीप धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना शीघ्र शुरू करने को लेकर चेंबर ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के पास विरोध-प्रदर्शन कया।

चेंबर के अध्यक्ष Manav Kedia ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना वर्षों से लंबित है, जबकि जमशेदपुर तथा कोल्हान क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है।

एयरपोर्ट के अभाव में इस क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक तथा पर्यटन की संभावनाएँ प्रभावित हो रही हैं। इसलिए भारत सरकार एवं झारखंड सरकार को इस परियोजना से संबंधित सभी शेष प्रक्रियात्मक एवं नियामकीय बाधाओं को तत्काल दूर कर निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए तथा परियोजना की समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी सीधी हवाई संपर्क की मांग को अब और अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता। एयरपोर्ट के शीघ्र निर्माण से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलेगी।

इस प्रदर्शन में चेंबर के प्रतनिधि समेत कारोबारी जगत और शहर के न्य लोग भी शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

नए पदाधिकारियों ने समाजसेवा और संगठन के विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प Chaibasa news : चाईबासा में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत