जमशेदपुर के साकचीमें 28 फरवरी को होगी रंगों की धूम, ‘होली महोत्सव 2026’ में मचेगा धमाल

  • रेन डांस, लाइव डीजे, पंजाबी ढोल और ऑर्गेनिक रंगों के साथ निक्को पार्क में सजेगा रंगारंग उत्सव

जमशेदपुर। होली के पावन अवसर पर शहर में 28 फरवरी (शनिवार) को “होली महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। सिल्वर क्रिएशंस एवं तुषार इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से साकची स्थित Nicco Jubilee Park के स्प्लैश जोन (वॉटर पार्क) में आयोजित होगा।

आयोजक तुषारदास गुप्ता एवं पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में रेन डांस, लाइव डीजे—डीजे पवन प्रतिक एवं डीजे मोनू—की धमाकेदार प्रस्तुति, पंजाबी ढोल, नॉन-स्टॉप बॉलीवुड म्यूजिक और डांस मुख्य आकर्षण रहेंगे।
मंच संचालन एंकर समिता राउत करेंगी।

ऑर्गेनिक रंग और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था

महोत्सव में ऑर्गेनिक रंगों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, फ्री फूड एवं सॉफ्ट ड्रिंक्स, वीआईपी सेक्शन तथा आकर्षक सेल्फी बूथ भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे प्रतिभागी पूरे उत्साह और सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले सकें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम स्थल पर बाहर से रंग लाने की अनुमति नहीं होगी तथा किसी भी प्रकार के नशे के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय माहौल में उत्सव मना सकें।
पास से होगा प्रवेश
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग पास प्राप्त करने के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं।

महोत्सव को सफल बनाने में आरव सागर, सुमित मिश्रा, मनीषा भुइया सहित कई युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस रंगारंग होली महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद, 12 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने ओडिशा सीमा के नजदीक सागोन लकड़ी की तस्करों को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत