रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी दावों को जयशंकर ने किया खारिज, बोले– भारत की रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं


म्यूनिख। रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के दावों के बीच भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। डॉ. एस. जयशंकर ने दो टूक कहा है कि भारत अपने ऊर्जा संबंधी फैसले उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखकर ही लेगा और उसकी रणनीतिक स्वायत्तता से कोई समझौता नहीं होगा।
दरअसल, हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौता हुआ है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और मार्को रुबियो ने दावा किया कि भारत रूस से अतिरिक्त कच्चा तेल आयात रोकने पर सहमत हो गया है। रुबियो ने कहा था कि रूस के ऊर्जा निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद भारत ने अतिरिक्त रूसी तेल नहीं खरीदने का भरोसा दिया है।
शनिवार को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र निर्णय लेने के सिद्धांत पर आधारित है और यह उसकी ऐतिहासिक सोच और विकास यात्रा का अहम हिस्सा है।
जयशंकर ने कहा, “हम रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध हैं। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय सोच का हिस्सा है।”
ऊर्जा बाजार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल बाजार बेहद जटिल है। भारत की तेल कंपनियां अन्य देशों की तरह उपलब्धता, कीमत और संभावित जोखिमों का आकलन कर निर्णय लेती हैं।
जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या भारत व्यापार समझौते के तहत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर सवाल यह है कि क्या मैं स्वतंत्र सोच रखूंगा और अपने फैसले लूंगा, तो हां—ऐसा हो सकता है कि हमारे फैसले दूसरों की सोच से मेल न खाएं।”
गौरतलब है कि अब तक भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर न तो अमेरिका के दावों की पुष्टि की है और न ही उनका खंडन किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों...

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए, बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

नई दिल्लीरांची, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत