जमशेदपुर के करनडीह चौक पर नए ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ, जाम से मिलेगी मुक्ति

जमशेदपुर : शहर के करनडीह- परसुडीह मुख्य सड़क पर लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस व्यस्त मार्ग पर आज नए ट्रैफिक सिग्नल को विधिवत चालू कर दिया गया।

बताया जाता है कि इस सड़क से प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं. सुबह और शाम के समय यहां भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों, छात्रों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से इस ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना की गई है. सिग्नल चालू होने के बाद ट्रैफिक को नियंत्रित और सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए यह पहल की गई है. उनका उद्देश्य आम लोगों को जाम से राहत दिलाना और सड़क पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है.

स्थानीय लोगों ने भी सिग्नल शुरू होने पर संतोष जताया है. लोगों का कहना है कि यदि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो इस मार्ग पर रोज़ाना लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल सकती है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत