आदित्यपुर में आग लगने से दो दुकानें जलकर राख, टला बड़ा हादसा

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित बाबू पान दुकान समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें बंद रहने के कारण शुरूआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान दुकानों के भीतर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली, जिससे तेज-तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं।

पटाखों के लगातार फटने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जो दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धमाकों और आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एस टाइप क्षेत्र के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबुआ सिंह मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए तत्काल दमकल विभाग तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत एक और दमकल वाहन को भी बुलाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया। यदि ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ जाता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी तथा पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा संकट टल गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गोड्डा में मुखिया पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बोलेरो जब्त

रांची, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में 18 जून को पोडै़याहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत पर फायरिंग...

राजस्थान में पीएम-किसान योजना के तहत 1,320 करोड़ रुपए जारी, 66 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा

जयपुर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी की और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत