राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे के मद्​देनजर जमशेदपुर व आस-पास के इलाके में नो फ्लाई जोन घोषित

धालूभूम एसडीएम का आदेश जारी, 28 दिसंबर शाम छह बजे से 29 दिसंबर रात दस बजे तक रहेगा लागू

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। जिला प्रशासन ने उनके जमशेदपुर दौरे के मद्​देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान जमशेदपुर और आसपास के इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। नो फ्लाई जोन से संबंधित आदेश एसडीएम चंद्रजीत सिंह ने सोमवार शाम को जारी किया।

इस दौरान कोई भी क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ा सकता। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग पर भी रोक रहेगी। अन्य किसी भी तरह की उड़ान इलाके में प्रतिबंधित रहेगी। ऐसा राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर किया गया है।

नो फ्लाई जोन का यह आदेश धालभूम सब डिवीजन के सभी थाना क्षेत्र में लागू रहेगा। इसके तहत, जमशेदपुर के शहरी थाना क्षेत्रों के अलावा पटमदा, बोड़ाम और पोटका थाना क्षेत्र भी आते हैं।

इसके अलावा, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने करनडीह में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एयरपोर्ट से करनडीह कार्यक्रम स्थल तक जाने के मार्ग में जहां सड़क संकरी है और अतिक्रमण है। वहां अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

सोमवार को भी करनडीह के इलाके में सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। ताकि वाहनों का आगमन सुचारू रूप से किया जा सके। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी की जा रही है। रूट लाइन की सघन निगरानी भी हो रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत