कोटपा अधिनियम : एनआईटी आदित्यपुर में तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ चला अभियान, 25 प्रतिष्ठानों से वसूला जुर्माना

आदित्यपुर : टोबैको कंट्रोल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा अधिनियम, 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन), 2021 के प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एनआईटी आदित्यपुर के आसपास बाजार क्षेत्र में कुल 25 प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं छापेमारी की गई।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठान तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए गए। जांच के क्रम में 04 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन), 2021 की धारा 6(क) एवं 6(ख) के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। संबंधित संचालकों को धारा 6(क) के तहत अनिवार्य चेतावनी साइनेज प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों, न्यायालय परिसर एवं सार्वजनिक कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के क्रम में संबंधित संचालकों को शीघ्र फूड लाइसेंस प्राप्त करने, साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन), 2021 के अंतर्गत गैर-धूम्रपान क्षेत्र का साइनेज प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन, जिला परामर्शी, आरआईटी थाना के सहायक उप निरीक्षक, कांस्टेबल सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

लोकसभा स्पीकर से मुलाकात से पहले टीएमसी के बागी सांसदों की दिल्ली में अहम बैठक, सीएम सुवेंदु अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत