सरायकेला जिले के गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक महिला का शव बरामद

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक से डोबो जाने वाले मार्ग पर स्थित गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास जारी है। घटनास्थल पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

‘पहले वोट चोरी, अब बिना चुनाव सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन मामले पर दिल्ली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत