इंडिगो फ्लाइट संकट पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई

दिल्ली : इंडिगो फ्लाइट संकट का मामला अब अदालत में है। हालात नहीं सुधरने पर एक याचिकाकर्ता द्वारा जनहित में याचिका दायर की गई।

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस याचिका को 10 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है, जिसमें इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ानें रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को सहायता और टिकट के पैसे वापस करने के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष सोमवार को याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्होंने इंडिगो संकट के मुद्दे पर एक जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि कई लोग फंसे हुए हैं। हवाई अड्डों पर जमीनी हालात अमानवीय है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अदालत हवाई अड्डों पर फंसे लोगों के लिए इंडिगो और जमीनी स्तर पर सहायक कर्मचारियों को आदेश देगी। पैसे वापस करने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

जब अदालत ने कहा कि सरकार इस मामले में पहले ही कुछ निर्देश दे चुकी है, तो वकील ने सकारात्मक जवाब दिया। पीठ ने कहा कि जनहित याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएगी। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से इंडिगो की 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं क्योंकि संकटग्रस्त विमानन कंपनी के उड़ान संचालन में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 75 प्रस्थान और 59 आगमन उड़ानें थीं। वहीं, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एयरलाइन ने 127 सेवाएं रद्द कीं। इंडिगो को पायलटों की उड़ान ड्यूटी और विनियमन मानदंडों में नियामक परिवर्तनों का हवाला देते हुए दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने के लिए सरकार और यात्रियों दोनों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

12-13 जून को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जून को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।...

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत