जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में नृत्य प्रतियोगिता ने मोहा दर्शकों का मन

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के एनएसएस यूनिट द्वारा कौमी एकता सप्ताह 2025 के तहत एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक सौहार्द का सुंदर संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्रों को कला, संस्कृति और एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों को हार्दिक बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. जीसू केतन पटनायक, रजिस्ट्रार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची तथा डॉ. नरेन्द्र नरोत्तम, प्रॉक्टर , नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा में और भी वृद्धि की। दोनों अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता दो श्रेणियों—सोलो थीम (बॉलीवुड रेट्रो 60–80’s)और ग्रुप थीम (फोक) पर आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। मंच पर प्रस्तुत रंगारंग नृत्यों ने पूरे ऑडिटोरियम में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

सोलो कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में मुस्कान, अदरीजा, इप्सिता, साध्वी, अरिजीत, आस्था, अदिति, हर्षिका, गोल्डी, सोनल मुंडा, शोभिक, मनीष, ज्योति, जेफ और आकाश शामिल थे, जिन्होंने अपनी अभिव्यक्ति, प्रस्तुति और नृत्य कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।

ग्रुप कैटेगरी में सोनल एवं ग्रुप, ममता एवं ग्रुप, शिखा एवं ग्रुप, मौसमी एवं ग्रुप, स्नेहा एवं ग्रुप, रिया एवं ग्रुप ने विविध लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक स्पष्ट दिखी।

कार्यक्रम का मूल्यांकन दो सम्मानित जजों सुश्री प्रियांका सिंह और सुश्री श्यामली चौधरी द्वारा किया गया। दोनों ने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, तालमेल, ऊर्जा और थीम की प्रासंगिकता के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया। जजों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस स्तर का प्रदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम संचालन का कार्य सोनल और राहत फ़ात्मा ने कुशलतापूर्वक संभाला, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ।

अंत में, एनएसएस समन्वयक सैय्यद साजिद परवेज ने भावपूर्ण वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक माहौल को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि कौमी एकता, सांस्कृतिक विविधता और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रोजेक्ट मिलाप की कामयाबी : सरायकेला के आमदा से लापता नाबालिग बिहार के मुंगेर से बरामद, परिजनों को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग...

देश के लिए काम करने का रिकॉर्ड तो जवाहरलाल नेहरू के पास ही रहेगा, भाजपा के पास उपलब्धि नहीं : फखरुल हसन

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत