चाईबासा : चतुर्थ इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के कराटेकार जय प्रकाश बिरूली ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर झारखंड के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम रोशन किया गया है।
मुंबई अंधेरी स्पोर्टस कंाप्लेक्स आज़ादनगर मेट्रो स्टेशन अंधेरी पश्चिम मुंबई (महाराष्ट्र) मे कैंबेट मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चतुर्थ इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखाया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 450 खिलाडियों ने भाग लिया था। कई विदेशी खिलाडी़ भी शामिल थे। जिसमें झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंगभूम के चाईबासा के खिलाड़ी जय प्रकाश बिरूली ने पुरुष वर्ग के 18प्लस एवं 70किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य एवं जिला का नाम रोशन किया है। यह जानकारी सेंसई मोहन कुमार कोंडंगकेल ने दी। उन्होंने जय प्रकाश बिरूली को स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
