दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक भयानक हत्याकांड की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों को घर के अंदर सोते समय धारदार हथियार से मार डाला गया। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या

जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की हत्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए बाहर निकले तो लाशें देखकर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या किसने और क्यों की इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

6 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया है, और जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। बीरेंद्र मांझी उम्र 30 वर्ष, आरती कुमार उम्र 24 वर्ष, रोही कुमारी उम्र 4 वर्ष और विराज कुमार उम्र 2 वर्ष है। मृतक के पिता मनोज मांझी ने बताया कि 6 साल पहले बीरेंद्र और आरती की शादी हुई थी। पुलिस पूरे हत्याकांड की गहन जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

भुवनेश्वर में युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके पहाला में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत