बोड़ाम में बीमार पिता की दवा लेने निकला था युवा क्रिकेटर, बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, मौत

Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामटा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे आमझोर टोला बूढ़ीगोड़ा निवासी एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक परमेश्वर सिंह (32 वर्ष) एक अच्छा क्रिकेटर था। वह अपने बीमार पिता गुरुपद सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक) की दवा लाने के लिए घर से बोड़ाम के लिए शाम को निकला था और रात करीब 9 बजे बोड़ाम बाजार से 5 किमी दूर बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार के कारण टर्निंग प्वाइंट पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट होने एवं रात भर सड़क किनारे एक नाला पर पड़े होने की वजह से दम तोड़ चुका था।

सुबह में इसकी जानकारी मॉर्निंग वॉक पर निकले चामटा एवं सासांगडीह गांव के युवकों को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के क्रम में पता चला कि तेज रफ्तार के कारण टर्निंग में अनियंत्रित होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक वह बहुत ही अच्छा क्रिकेटर था और शुक्रवार से भूला मोड़ में शुरू होने वाली प्रतियोगिता का पहला मैच खेलने वाला था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय क्रिकेटरों में शोक की लहर है। बताते हैं वह अपने अपने माता -पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी एवं दो बच्चे हैं। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबे सोनारी निवासी युवक का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत