जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के बसुरदा क्रासिंग चौक पर झामुमो के नव निर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने रांची विधानसभा में शपथ ग्रहण किया।
इस खुशी में शुक्रवार को जोन 2 के प्रभारी लोबिन सबर के नेतृत्व में लडडू बांट कर एवं पटाखे फोड़ कर जश्न का इजहार किया गया। मौके पर जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर जोन प्रभारी सुभाष मुर्मू, सिंगराय हेम्ब्रम, चांदु राम टुडू, सूरदा पंचायत अध्यक्ष बासू सोरेन, तेरेंगा पंचायत के सुरेश हांसदा, अर्जुन माझी, गोदा सोरेन, चम्पाई मुर्मू, छोटो राम मुर्मू, राजनाथ हांसदा, गजेन्द्र टुडू, जीवन बास्के एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



