टाटा स्टील ने जारी किया हाफ मैराथन का जर्सी और रूट मैप

जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने गुरुवार को आगामी 10वें टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए आधिकारिक इवेंट टी-शर्ट और विभिन्न श्रेणियों के रन के रूट मैप का अनावरण किया। यह मैराथन 30 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के कॉपोर्रेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी उपस्थित रहे। शहर के सबसे बड़े वार्षिक खेल आयोजनों में से एक बने इस मैराथन के लिए 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर कैटेगरी के रूट मैप जारी किए गए।

मीडिया को संबोधित करते हुए डी.बी. सुंदरा रामम ने शहर में बढ़ते फिटनेस कल्चर और मैराथन के प्रति उत्साह को सराहा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जमशेदपुर हाफ मैराथन एकता, स्वास्थ्य और सामुदायिक गर्व का एक सशक्त प्रतीक बन गया है।

इस वर्ष का मैराथन ह्लदिल से दौड़ फॉर जमशेदपुरह्व की थीम पर आधारित है। कुल 29.2 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

टाटा स्टील ने अपने सहयोगी साझेदारों का भी आभार व्यक्त किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले से आक्रोशित भाजपा नेता, संजय सेठ बोले- ‘ये बड़ी साजिश, बिना देरी हो कार्रवाई’

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला हुआ है। नकाबपोश लोगों ने देर रात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत