मझगांव थाने पहुंचे फरियादी पर उल्टा बरस पड़े थानेदार, पूछा-इतने पैसे तुम्हारे पास कहां से आए, निराश होकर लौटा घर

पश्चिम सिंहभूम के मझगांव में बच्चे का इलाज कराने ओडिशा गए सीएचसी चालक के घर चोरों का धावा, पैसे ले उड़े चोर

मझगांव : पश्चिम सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र के पल्स टू उच्च विधालय मझगांव के समीप एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए शनिवार को शाम चार बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित हरिश बिरुवा ने जानकारी दी कि मैं शनिवार दोपहर लगभग12 बजे अपने पत्नी के साथ बीमार बच्चे को लेकर ओडिशा के राईंगपुर गए थे। शाम लगभग 4:30 से पांच बजे के बीच मैं अपने छोटे भाई राजेश बिरुवा को फोन करके कहा कि मुर्गा को अन्दर कर दो तो भाई ने घर पहुँचते ही देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे तीन बक्से के ताला भी टूटा हुआ था। समान विखरा पड़ा था।

भाई ने मुझे घटना की जानकारी दी। हरिश बिरुवा की पत्नी ने शनिवार शाम लगभग 6 बजे मझगांव थाना प्रभारी को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी।

पीडित हरीश बिरुवा रविवार लगभग 10:30 बजे मझगांव थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को घटना के जानकारी लिखित दे रहे थे तभी थाना प्रभारी ने कहा है कि तुम्हारे पास कहा कि पैसा इतना तुम्हारे पास कहां से आया। साथ ही धमकाने लगा। मैं निराश होकर वापस लौट गए।

बिरुवा ने कहा कि गांव के परिवारों से सप्ताह के हिसाब से मेरे यहा पैसा जमा होता था।साथ ही ईंट बनाने के लिए लगभग 65 हजार 800 बक्से मे नकद था,जो चोर ताला तोडकर उड़ा ले गए। मैं सीएचसी मझगांव में चालक हूं। ,इससे साफ जाहिर हो रहा है चोरों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। अक्सर थाना क्षेत्र में कहीं न कहीं चोरी की घटना घट रही है।चोर वेखोफ हैं लेकिन पुलिस किसी भी अपराधी पर शिंकजा कसने से नाकाम है।

घटना स्थल थाना से महज डेढ़ किलोमीटर है दूर है।

मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र नरायण ने कहा कि पीडि़त ने सनहा दर्ज कराने आया था,धमकाने वाली बात सरासर गलत है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत