सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर ,तीन हथियार बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन व जिला पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने व कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है।

सुरक्षाबलों ने मौके से एसएलआर सहित तीन हथियार और कई गोलियाँ बरामद की हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत की सूचना नहीं है

फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। चाईबासा एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि घायल या छिपे नक्सलियों को पकड़ा जा सके। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत