पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी — अब पोस्ट ऑफिस से निःशुल्क जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

जमशेदपुर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के बीच हुए समझौते के अंतर्गत अब ईपीएफओ पेंशनभोगी अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) नजदीकी डाकघर के माध्यम से निःशुल्क जमा कर सकते हैं।

यह सुविधा चेहरे की पहचान (Face Authentication Technology) अथवा फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से उपलब्ध है। पेंशनभोगियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने की संपूर्ण लागत ईपीएफओ वहन करेगा।

इस सुविधा से वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को बैंक या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने घर से ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं और प्रमाण पत्र का संदेश उनके पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त होगा।

यह पहल भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” एवं “Ease of Living” के विज़न के अनुरूप है और देशभर में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा एवं सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, जमशेदपुर के अंतर्गत सभी 63230 पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि जिन्‍होंने अभी तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा नहीं किया है , वे केवल अपने नजदीकी डाकघर जाएँ, अपना आधार नंबर एवं पेंशन विवरण दें और प्रमाणीकरण पूर्ण करें। क्षेत्रीय भविष्‍य निधि आयुक्‍त प्रशान्त कुमार ने इस आशय की जानकारी दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत