टीएमएच में बंद हुआ इमरजेंसी दवा काउंटर

– मेडिकल एडवाइजरी कमेटी की ओर से निर्णय

– भर्ती मरीजों को अब बेड पर ही मिलेगी दवा

जमशेदपुर: टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में 24 घंटे चलने वाला इमरजेंसी दवा काउंटर अब बंद कर दिया गया है। मेडिकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पहले यह काउंटर इमरजेंसी विभाग के बगल में था और बाद में इसे टाटा 1एमजी को सौंपते हुए ओपीडी नंबर 126 के पास स्थानांतरित किया गया था।

इमरजेंसी काउंटर से इलाज कराने वाले या भर्ती मरीजों को छुट्टी मिलने पर दवा उपलब्ध कराई जाती थी। प्रबंधन का कहना है कि अब इमरजेंसी में इलाज कराने पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा सीधे टाटा 1एमजी से उपलब्ध हो जाती है, जबकि भर्ती मरीजों को छुट्टी के समय दवा उनके बेड पर ही दी जाती है। ऐसे में अलग से इमरजेंसी काउंटर की आवश्यकता नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, एडवाइजरी कमेटी में इस पर सहमति बनने के बाद 1 अक्तूबर से इमरजेंसी काउंटर बंद कर दिया गया। इससे कर्मचारियों के लिए एक और सुविधा समाप्त हो गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत