घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 : cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC)के किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत cVIGIL (सिविजिल) मोबाइल एप के माध्यम से दें । एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं । शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी व स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

cVIGIL एप की विशेषताएं और कार्यप्रणाली

यह एप चुनाव संबंधित शिकायतों को त्वरित रूप से दर्ज और निवारण करने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

नागरिक एप के माध्यम से निम्नलिखित उल्लंघनों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

साम्प्रदायिक द्वेषपूर्ण भाषण (Communal Hate Speech)

शराब/नशीले पदार्थ का वितरण (Liquor/Drugs Distribution)

आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन (Firearms Display)

धन वितरण (Money Distribution)

फेक न्यूज़ (Fake News)

मतदाता परिवहन (Voter Transportation)

पेड न्यूज (Paid News)

संपत्ति की क्षति (Property Defacement)

मुफ्त वितरण (Freebies Distribution)

धमकाना/प्रताड़ना (Intimidation)

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

1. एप Android या iOS प्लेटफ़ॉर्म से डाउनलोड करें।

2. मोबाइल नंबर/OTP से साइन अप करें।

3. ‘File Complaint’ विकल्प चुनें, उल्लंघन की श्रेणी, फोटो/वीडियो, समय और स्थान दर्ज कर शिकायत सबमिट करें।

4. सबमिट की गई शिकायत का सत्यापन किया जाएगा और उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत