नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को विश्व के अग्रणी देशों के समक्ष ले आएगी : डॉक्टर पी के पाणी

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भारतीय शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला के सभागार में शुक्रवार को वर्तमान भारतीय शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक संध्या में अवनीश एवं समूह के द्वारा लोकनृत्य का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी के पाणी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत सरकार के द्वारा 21 वीं सदी के भारत की जरूरत को पूरा करने के लिए भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव के लिए जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी है अगर उसका क्रियान्वयन सफल तरीके से होता है तो यह नईं प्रणाली भारत को विश्व के अग्रणी देशों के समक्ष ले आएगी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 साल से 18 साल तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के अंतर्गत रखा गया है। 34 वर्षों के पश्चात आई इस नई शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इसका लक्ष्य 2025 तक पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सार्वभौमिक बनाना है। स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,3D मशीन ,डेटा विश्लेषण, जैव प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्र में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर प्राचार्य रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली पूर्व में गुरुकुल परंपरा की शिक्षा प्रणाली थी जिसे पढ़कर बच्चों के अंदर नैतिकता, परिवार संस्कार, और समावेशी शिक्षा के माध्यम से हुनर मंद बच्चे तैयार होते थे। वह अपना जीवन सफलतापूर्वक निर्वाह करते थे। आज फिर से आवश्यकता है कि हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से इन सब चीजों को बढ़ावा देकर बच्चों को संस्कारवान बनाएं जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके।

इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राजेंद्र विद्यालय घुटिया की प्राचार्य श्रीमती खुशबू ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बनने से वैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर अभी भी शिक्षा की रोशनी नहीं पहुंच पाई है उसके लिए व स्वयं अपने प्रयास से वैसे ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास कैसे हो इस पर वह कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी काफी प्रतिभाएं छुपी होती हैं जिन्हें हम सभी को मिलकर निखारना है। उन्हें एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है जिससे उनके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा हो सके कि वह भी अन्य बच्चों के तुलना में कम नहीं है।

इस संगोष्ठी में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री बंदे शंकर सिंह ने अध्यक्षता की और अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही इस संगोष्ठी के संयोजक डॉक्टर कमलेश कुमार कमलेंदु ने विषय प्रवेश कराया तथा मंच का संचालन प्रोफेसर नवनीत कुमार सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रतिभा रानी मिश्रा ने किया ।

सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय एवं उद्गम संस्था की संस्थापक सोनिया सिंह जी रहीं। मेले में मुख्य रूप से अशोक गोयल, मंजू ठाकुर, अमित मिश्रा, केपी चौधरी, अशोक सिंह, राजाराम, संजय कुमार, मनोज गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के सपनों को मिली नई उड़ान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शासित राज्यों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत